सेवा भारती मध्यभारत
सेवा भारती मध्यभारत आज एक बहुआयामी सेवा कार्य चलाने वाली सेवा संस्था के रूप में उभरी है। लगातार 19 वर्षों से कार्यरत होने के कारण आज एक समर्पित कार्यकर्ताओं का संच संस्था के पास है। मध्य प्रदेश में विविध स्थानों पर आज सेवा कार्य जड़ पकड़ चुके है।
परन्तु हम यहां रूके नहीं है। समाज के बढ़ते हुए सहयोग व विश्वास को हम नए-नए सेवाकार्यो के रूप में विकसित करना चाहते है।
सेवा बस्ती के बन्धुओं से लेकर दुर्गम क्षेत्र के वनवासी बन्धुओं तक आज इन सेवा कार्यों के लाभ पहुंच रहे है। सेवा कार्यो के कारण इन सब बस्तीयों में परिवर्तन का भी प्रारंभ हुआ है।
यहां इन सभी सेवा कार्यो की एक झलक आप देख सकते है।
|