Rashtriya Seva Bharati
   

इस संस्था की स्थापना 1990 में हुई। डॉ. लक्ष्मण शंकर जोशी, जो वर्तमान में नागपुर में निवासरत हैं, संस्थापक अध्यक्ष रहें। आप MNT भोपाल में प्राध्यापक रहें तथा संघ के अनेक दायित्वों का निर्वहन किया। संस्था की स्थापना में आपके साथ कुछ अन्य स्वयंसेवक थे। संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. श्री विष्णु जी के क्षेत्र सेवा प्रमुख के रूप में आने के बाद कार्य गति से प्रारंभ हो गया।

संस्था का सबसे प्रथम सेवा कार्य भोपाल के गांधी नगर स्थित निःशक्त बालक छात्रावास गांधी आश्रम से आरम्भ हुआ। इसके अतिरिक्त संस्था के कार्यो के बारे में आप हमारी website के Our Projects पेज पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

आगामी योजनाएं

हम सरकार आधारित योजनाओं को कम करते हुये अधिक से अधिक सेवा कार्य समाज के आर्थिक सहयोग से चलाना चाहते है। भोपाल के वृद्धजन सेवा केन्द्र को एक आदर्श वृद्धाश्रम बनाने के लिये हम प्रयत्नशील है। छात्रावासों के छात्र-छात्राओं को विकसित करने की अलग-अलग योजनाएं हम विकसित कर रहे है।

 

 
Bottom Bar